Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः 04 ग्राम पंचायतों में रात्रि चैपाल के माध्यम से अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं


प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद की 04 ग्राम पंचायतों में शनिवार को आयोजित रात्रि चैपालों में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। चैपालों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। रात्रि चैपालों का आयोजन विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ की ग्राम पंचायत ढिंगवस, सण्ड़वा चन्द्रिका की पाराहमीदपुर, सांगीपुर की पदमाकरपुर व विकास खण्ड मानधाता की भदोही ग्राम पंचायत में किया गया। चैपालों में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

ग्राम पंचायतों में आयोजित चैपालों में नामित नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने आवास, वृद्धावस्था एवं निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, स्वच्छता, भूमि विवाद तथा अन्य विकास संबंधी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। चैपालों के दौरान अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक दवाओं का वितरण किया तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |