Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

TVK चीफ थलापति विजय ने लौटाया CM का प्रोटोकॉल काफिला


तमिलनाडु की सियासत में अपनी धमाकेदार एंट्री दर्ज कराने वाले तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद विजय ने 'प्रोटोकॉल' के तहत उन्हें दिए गए मुख्यमंत्री के आधिकारिक सुरक्षा काफिले को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।

पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विजय ने व्यक्तिगत रूप से अनुरोध कर उन वाहनों को वापस भेज दिया है, जो मुख्यमंत्री पद के लिए निर्धारित सुरक्षा घेरे का हिस्सा होते हैं। टीवीके ने एक बयान में कहा, "विजय ने कहा कि वह स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बनाने के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर की आधिकारिक सुरक्षा स्वीकार करेंगे।"

बता दें कि विधानसभा चुनावों में टीवीके को 108 सीट मिलने के बाद 04 मई को विजय को आवंटित काफिले के चार वाहन उनके अनुरोध के बाद उनके आवास से लौटाए गए। यहां तक कि 06 मई को जब विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की, तब भी पुलिस ने उनके पनैयूर स्थित आवास के पास और यहां लोक भवन के सामने सुरक्षा तैनात की थी। विजय ने राज्यपाल से मिलने के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया।

वहीं, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बुधवार को राज्य की 16वीं विधानसभा भंग कर दी। राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को हुए थे और परिणाम 04 मई को घोषित किए गए। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) को विजय के नेतृत्व वाली नई पार्टी TVK ने हरा दिया। टीवीके को 108 सीटें मिली हैं । द्रमुक को 59 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |