Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शिमला में पुलिस वाले ने टैक्सी ड्राइवर को मारी लात! SSP ने किया सस्पेंड


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहां एक पुलिस अफसर का टैक्सी ड्राइवर को लात मारने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी हटाने को लेकर टैक्सी चालक और पुलिस वाले में बहस हुई, जिसके बाद पुलिस वाले ने टैक्सी चालक को लात मारी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस वाले को टैक्सी चालक को लात मारते हुए देखा जा सकता है। टैक्सी चालक खुद घटना का वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसने नेम प्लेट देखने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस वाले ने लात से उसकी छाती पर हगमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक और पुलिस अधिकारी के बीच वीआईपी मूवमेंट के दौरान रोड साइड पार्किंग को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान बहस के बीच पुलिस अधिकारी ने टैक्सी चालक पर लात चला दी। टैक्सी चालक बहस के दौरान वीडियो बना रहा था, जिस दौरान पुलिस वाले ने उसको लात मारी। वीडियो में टैक्सी चालक ने पुलिस अधिकारी का नाम दिखाने की कोशिश की थी। इस बीच आपा खोकर पुलिस अधिकारी ने लात चला दी। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद अब मामले में ASI को सस्पेंड कर दिया गया है।

टैक्सी चालक का कहना है कि पुलिस वालों ने तवी मोड़ पर मेरी बाइक और टैक्सी को रोड साइड हटाने के लिए कहा। मैंने कहा कि मैं एक ही चीज हटा सकता था, क्योंकि मैं अकेला था। जब वह मेरी बाइक का चालान करने लगे तो फिर वीडियो बनाते समय उन्होंने मुझे लात मारी। बता दें कि शिमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय दौरा शुक्रवार को खत्म हुआ। इस दौरान जगह-जगह पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। फिलहाल SSP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि ASI को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच चल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |