सोनभद्र। रावर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित बिजली विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय में बिजली कटवाने के लिए पहुंचे उपभोक्ता के साथ बिजली विभाग के बाबू ने किया मारपीट जिसको देखते हुए आसपास के लोग व उसके परिजन मौके पर इकट्ठे हो गए। लोगों के हंगामे को देखते हुए अधिशासी अभियंता के द्वारा आरोपी कर्मचारियों के ऊपर अनुशासनहीनता के तहत कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया इसके बाद लोग शांत हुए। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खैरही गांव के रहने वाले मो0 अख्तर अपना बिजली कटवाने के लिए एक महीना पहले ही एप्लीकेशन दिया हुआ था। वहीं बिजली विभाग का बाबू "कृष्णा सोनी" पिछले एक महीने से अख्तर को दौड़ा रहा था आज भी उपभोक्ता को बुलाया था और उपभोक्ता भी आज सुबह ऑफिस के समय पर पहुंचा और पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी जब उपभोक्ता का काम नहीं हुआ तो उपभोक्ता के द्वारा यह पूछा गया कि उसका काम क्यों नहीं हो रहा है जिस पर आग बबूला हुआ बाबू कृष्णा सोनी ने अख्तर से मारपीट किया इस पूरे मामले में पीड़ित अख्तर ने अपने परिजनों को फोन किया और जब परिजनों के द्वारा उस बाबू से फोन पर बात किया गया तो फोन पर भी बाबू कृष्णा सोनी ने धमकाते हुए कहा कि "जो भी मेरे काम में बाधा डालेगा उसे मारूंगा जिसे जो करना है कर ले" इसके बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों के द्वारा कार्यालय पहुंचकर आरोपी बाबू के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई और पीड़ित ने भी आरोपी बाबू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि लोगों के द्वारा किए जा रहे हंगामे को देखते हुए अधिशासी अभियंता रावटसगंज बिजली विभाग के द्वारा आरोपी बाबू कृष्णा सोनी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही करने का आश्वाशन दिए जाने की बात कही इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
!doctype>
