अमेठीः भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
May 05, 2026
अमेठी। पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में अमेठी में आज भव्य जश्न का आयोजन किया गया। नगर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह श्पिन्टूश् के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पूरा माहौल उत्सव जैसा दिखाई दिया, मानो दीपावली का पर्व हो। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम को दिया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रवाद और श्सबका साथ, सबक विकासश् के मूल मंत्र पर जनता क अटूट विश्वास का परिणाम है उन्होंने कहा कि देश की जनन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास अ सुशासन की नीति पर भरोसा जन रही है। कार्यक्रम में मौजूद समर्थक और कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व व प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष् में भी पार्टी को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिय जश्न के दौरान पूरे क्षेत्र में खु और उत्साह का माहौल बना रहा।
