सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर में स्थित रेलवे फाटक पर शुरू हो रहे ओवरब्रिज को लेकर जहाँ जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है वहीं रेलवे विभाग व स्थानीय प्रशासन की लापरवाही भी सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी ने कहा कि रावर्ट्सगंज से खलिहारी होते हुए बिहार को जोड़ने वाली इस सड़क पर हजारों गाँव बसे हैं जिनका लाइफ लाइन यही मार्ग है। मगर कार्य शुरू होने के पहले रेलवे प्रशासन द्वारा न तो कोई सूचना दी गयी और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गयी जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। श्री तिवारी ने कहा कि जुलाई से स्कूल खुलने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को होने वाली है। इसके साथ ही अचानक कोई रात में बीमार हो गया तो नजदीक में रास्ता न होने से दिक्कत बढ़ सकती है।उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग को पहले से एडवाइजरी जारी कर बताना चाहिए कि कितने दिन के लिए रास्ता बंद रहेगा और वैकल्पिक व्यवस्था क्या दिया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी से बात की। जिस पर जिलाधिकारी ने पैदल व बाइक से चलने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दिये जाने का आश्वसन दिया है!साथ में रमेश श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव,सृजन श्रीवास्तव,राज कुमार सोनी,सचिव कुमार सोनी,भरत सोनी,दिनेश पांडेय,विष्णु सोनी,पुरषोत्तम सोनी,लवकुश सोनी विकाश केसरी,गणेश केशरी विनोद केशरी मुकुंद केशरी शरद केशरी रवि केशरी बच्चा केसरी राजा चंदन जयसवाल सूर्या मौर्या सत्यम पांडेय विवेकानंद पांडेय प्रमोद जयसवाल .संतोष सोनी प्रमोद सोनी आयुष सोनी बजरंगी सोनी बालचंद कनौजिया अम्बुज सोनी .रोहित राज सोनी शिवम राय महेश मिश्रा दिनेश मिश्रा मनीष ,मुन्ना तिवारी मौजूद रहे।
Sonebhadra: रेलवे फाटक पर बन रहे ओभर ब्रिज को लेकर बिना वैकल्पिक रास्ता के कार्य न प्रारंभ किया जाए।डॉ धर्मवीर तिवारी
May 28, 2026
