Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत बधाई के पात्र पार्टी के लिए 'लकी', कई राज्यों में दिलाई जीत।

कोविड काल से बिहार-बंगाल तक निभाई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने सराहा समर्पण।

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सदर ब्लॉक प्रमुख व भाजपा सोनभद्र जिले के उपाध्यक्ष अजीत रावत को पार्टी के लिए 'लकी' बताया जा रहा है। गरीब परिवार से आने वाले अजीत रावत ने 2021 के कोविड काल की त्रासदी में पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया और अनेक दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अजीत रावत को जब-जब जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने उस क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान को जिताने में भूमिका निभाई। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में रामनगर और बैकुंठपुर दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दिलाई, जिससे बिहार में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी। पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र 284 में भी भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार शाह को जीत दिलाने में अजीत रावत ने अहम भूमिका निभाई। विपरीत परिस्थितियों में तीन महीने प्रवास कर उन्होंने सीट जिताने का काम किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपनी मेहनत और लगन के बल पर अजीत रावत ने कई राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनवाने में योगदान दिया। पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |