Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: कि०नौ०सं०मो ने कहा कि अधिकारियों का बोकला तो नही छुटा लेकिन पानी भरते-2 गरीबो के हाथ का बोकला जरूर छूट गया।

स्मार्ट मीटर,हर घर नल जनता के साथ खिलवाड़ सुधार नही हुआ अब तो आंदोलन की चेतावनी।सोनभद्र। आज किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँच कर जोरदार प्रदर्शन जनहित की विभिन्न मागो को लेकर किया तथा सात सूत्री ज्ञापन मुख्यमन्त्री को सम्बोधित दिया गया। 
1- स्मार्ट मीटर जो लगाए गये हैं तत्काल हटाए जाय ।
2-जनपद के हमारे सभी श्रमिक भाई बहनो व रोजगार सेवक व मनरेगा ।कर्मचारी लोगों का समस्त लम्बित मानदेय मजदूरी भुगतान की जाय
3-गेहूँ खरीद केन्द्र का जिलाधिकारी जी निरिक्षण कर दोषियो पर कार्यवाही की जाय ।
4-हर घर नल योजना की सीबीआई जांच की जाय साथ ही पूरे जनपद के परिवारि जनो को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराया जाय ।
5-मेडिकल कालेज की दुर्व्यव्यवस्था को ठीक करके जिलाधिकारी जी की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति बनायी जाय।
6 -प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए धधरौल की घाघर कैनाल व नगवा की नहर तत्काल खोली जाय।
7- धधरौल डैम के उपर के रास्ते पर जो गेट लगाकर बन्द किया गया है उसे तत्काल खोला जाय। इस कार्यक्रम में मोर्चा के संयोजक के साथ प्रमुख रुप से विन्दू खरवार मुखलाल चेरो ,आकाश चौहान ,शत्रुधन बिन्द ,अमन पासवान विवेक जाटव, विनय पासवान ,सुरज कनौजिया, सजय बियार ,नगेन्द्र धागर, सोमारू पनिका, विजय पटेल दिनेश चेरो ,सत्यम पाण्डेय ,सूरज पवन ,अजय, बादल व सैकड़ों मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |