Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बंगाल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा! शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए एक करोड़ की सुपारी?


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में अब बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और सीबीआई की जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस हत्या को अंजाम देने के लिए भारी रकम खर्च की गई हो सकती है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की सुपारी दिए जाने का शक है. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस पूरे ऑपरेशन में हथियार, शार्प शूटर, रेकी और भागने के इंतजाम पर बड़ी रकम खर्च की गई.

जानकारी के अनुसार सिर्फ हथियारों पर ही 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसने दी और इसके पीछे मकसद क्या था. जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शार्प शूटरों को किराए पर लाने, इलाके की रेकी कराने और वारदात के बाद उन्हें भगाने के लिए मोटरसाइकिल और गाड़ियों का इंतजाम किया गया था. इन सब चीजों में काफी खर्च आया है.

अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस हत्या के पीछे किसी संगठित समूह या बड़े नेटवर्क का हाथ हो सकता है. उन्होंने कहा कि पूरे ऑपरेशन में मजबूत लॉजिस्टिक सपोर्ट और फंडिंग का इस्तेमाल हुआ है. पुलिस और सीबीआई अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि हत्या के लिए पैसा कहां से आया और किन लोगों ने इसमें मदद की. जांच एजेंसियां फंडिंग और कनेक्शन की कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही हैं.

इधर सीबीआई की टीम ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के उस इलाके का दौरा किया, जहां वारदात से जुड़े सुराग मिलने की संभावना है. टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास जांच की. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और एजेंसियां हत्या के पीछे शामिल लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |