सुल्तानपुर। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा में गुरुवार को ग्राम प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय से न होने की स्थिति में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अमरदेव सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधान ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाई।
खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी की अनुपस्थिति में प्रधानों ने कार्यवाहक अधिकारी एवं एडीओ कोऑपरेटिव अखिलेश कुमार को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यदि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर नहीं कराए जाते हैं तो ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रधान प्रदीप यादव, रवि निषाद, मनीष सिंह, अमरनाथ यादव, राजेश कुमार, गौरीशंकर यादव, रमाकांत चैरसिया, संदीप अग्रहरि, हरिशंकर गुप्ता, अजय कुमार यादव समेत कई प्रधान मौजूद रहे।

