Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ढलती उम्र ने मशहूर एक्ट्रेस से छीना काम, बेरोजगार होने पर हुईं भावुक


फिल्मों और टीवी जगत की दिग्गज अभिनेत्री अनीता कंवल इन दिनों चर्चा में हैं। एक समय था जब अनीता कंवल टीवी से लेकर फिल्मों तक की दुनिया पर राज कर रही थीं। उनके पास इतना काम था कि उनके पास सांस लेने का भी समय नहीं था। वह एक साथ 13 शोज में काम कर रही थीं और आज अनीता कंवल के पास कोई काम नहीं है। दिग्गज अभिनेत्री लंबे समय से काम के लिए ठोकरें खा रही हैं। 72 साल की उम्र में भी उन्हें ऑडिशन देने पड़ रहे हैं और उससे भी ज्यादा दुख की बात ये है कि उनके ऑडिशन को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है, जिस पर अब उनका दुख छलक उठा है। अनीता कंवल ने इस बात पर दुख जताया कि वह 40-45 साल से काम कर रही हैं, इसके बाद भी उन्हें ऑडिशन देने पड़ रहे हैं। लोग उनसे पूछते हैं, क्या काम किया है और फिर ऑडिशन रिजेक्ट कर देते हैं।

अनीता कंवल ने हाल ही में काम न मिलने पर अपना दुख जाहिर किया। अनीता कंवल ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में काम न मिलने पर बात की और कहा कि कई बार उनके मन में ये ख्याल आता है कि खुद को बर्बाद कर लें। वह अक्सर भगवान से प्रार्थना करती हैं कि वह उन्हें उठा लें, क्योंकि वो अब बेमतलब की जिंदगी और नहीं जीना चाहतीं। अनीता कंवल ने बताया कि वह एक समय पर एक साथ 13 शोज में काम कर रही थीं और आज ये हालत है कि उनके पास काम ही नहीं है।

दिग्गज अभिनेत्री ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा- 'मुझे 45 साल तक काम करने के बाद भी आज जब कहा जाता है कि आप आकर ऑडिशन दीजिए और फिर रिजेक्ट कर दी जाती हूं तो आप सोच सकते हैं कि मुझ पर क्या बीतती होगी। कई बार तो लोग ये भी कहते हैं- अपना इंट्रोडक्शन दीजिए। जब मुझसे पहली बार ये कहा गया तो मैंने कहा- मैं अनीता कंवल हूं और मैं तब से एक्टिंग कर रही हूं, जब आपमें से ज्यादातर लोग, जो ये ऑडिशन देख रहे हैं वो पैदा भी नहीं हुए थे। ये सुनकर सभी चुप रह गए थे।'

अनीता कंवल कहती हैं - 'मैं फिर भी ऑडिशन के लिए जाती हूं, लेकिन किसी को पसंद ही नहीं आ रही हूं। वो कहते हैं कि फेस बहुत ओवर एक्सपोज हो चुका है। हालांकि, मुझे टेलीविजन किए ही 8 साल बीत चुके हैं। ओटीटी पर मैंने 'रायसिंघानी' शो किया था, लेकिन वो टीवी शो नहीं है। मैं नाम नहीं लेना चाहूंगी, लेकिन ऐसे कई एक्टर हैं जो हर सीरीज, हर फिल्म में दिख रहे हैं। तो क्या वो ओवर एक्सपोज नहीं हो रहे? क्या सिर्फ अनीता कंवल ही ओवर एक्सपोज्ड है? शायद समय ही ठीक नहीं है। एक समय था जब मैं एक साथ 13 शोज कर रही थी। अब कभी-कभी सोचती हूं तो लगता है खुद को खत्म कर लूं, बर्बाद कर लूं। मैं दो-तीन दिन पहले ही अपनी बेटी को कह रही थी- मैं क्यों जी रही हूं? मैं कला और समाज को क्या दे रही हूं?'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |