Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राजस्थान को लगा तीसरा झटका, रियान पराग 14 रन बनाकर हुए आउट


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 69वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जहां अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स तीन बदलावों के साथ खेल रही है।

इस मुकाबले को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें यदि राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करती है तो वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली चौथी टीम बन जाएगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम को यदि इस मुकाबले में हार मिलती है तो उस स्थिति में पंजाब किंग्स और केकेआर में से कोई एक टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी। अभी राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में 13 मैच खेलने के बाद 14 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है तो वहीं पंजाब किंग्स जो अपनी सभी लीग मुकाबले खेल चुकी है वह 15 अंकों के साथ चौथी पोजीशन पर काबिज है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर बात की जाए तो उनका ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है जिसमें वह पहले ही प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस - रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रजेश शर्मा।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट


मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स - रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |