Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिब्येंदु भट्टाचार्य ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोले- डार्क स्किन की वजह से मिला रिजेक्शन


बॉलीवुड एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है. दिब्येंदु भट्टाचार्य को 'देव डी', 'ब्लैक फ्राइडे', 'चिट्टागोंग', 'लूप लपेटा' और 'लुटेरा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. अब इस बीच एक्टर ने बॉलीवुड में मौजूद रंगभेद और भेदभाव को लेकर खुलकर बात की. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

बॉलीवुड बबल के साथ खास बातचीत में दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया कि आज भी फिल्म और एड इंडस्ट्री में स्किन कलर के आधार पर लोगों को जज किया जाता है. उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले मुझे एक विज्ञापन के लिए कास्ट किया गया था. 4-5 दिनों तक इसको लेकर बातचीत चलती रही और शूट से तीन दिन पहले मैंने पूछा कि शूट हो रहा है या नहीं. तब उन्होंने कहा, 'नहीं दादा, आपको रिप्लेस कर दिया क्योंकि आप काले हो और काला एक्टर नहीं चाहिए.'

दिब्येंदु भट्टाचार्य ने आगे कहा, 'ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। अगर बच्चों को शुरू से ही सामाजिक मूल्य और नैतिकता नहीं सिखाई जाएगी, तो ऐसी सोच बदलना मुश्किल होता है.' दिब्येंदु ने जापान और कोरिया जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा, 'वहां बच्चों को छोटी उम्र से ही अनुशासन और दूसरों के प्रति सम्मान सिखाया जाता है. हमारे यहां ये काफी हद तक घर की परवरिश पर निर्भर करता है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिब्येंदु को हाल ही में वेब सीरीज 'अनदेखी' के चौथे सीजन में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई. इससे पहले वो नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मामला लीगल है' में नजर आए थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |