गुरसहायगंज /कन्नौज। व्यापारी की कार्य के प्रति निष्ठा एवं लगन ही व्यापार मे सफलता की कुंजी है ग्राहकों के प्रति व्यापारी को ईमानदार एवं मृदु भाषी होना चाहिए उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के प्रतिष्ठान एम एस इंटीरियर शोरूम का फीता काटकर हजरत अनस मियां बास्ती काजी ए शरा कन्नौज ने व्यक्त किया । गुरुवार को जीटी रोड इस्माइलपुर स्थित प्रतिष्ठा का उद्घाटन करने के उपरांत हजरत अनस मियां बास्ती ने कहा कि व्यापारियों को अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदार होना चाहिए जो लोग व्यापार मे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते हैं उनके कारोबार में दिन दूनी रात चैगुनी प्रगति होती है उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य मे कठिनाइयां जरूर होती हैं लेकिन कठिनाइयों से डर कर हमें हताश होने की जरूरत नहीं है जो व्यक्ति कठिन दौर मे भी संघर्षरत रहता है उसे सफलता मिलती है। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजकों नफीस सिद्दीकी वसीम सिद्दीकी एवं गुफरान सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि हजरत अनस मियां बास्ती विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी मुश्ताक अहमद भुट्टू जिला प्रवक्ता डॉ आर०के०कटियार जिला अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मुस्ताक अहमद भुट्टो रिजवान अहमद इदरीसी अरशद हुसैन सिद्दीकी पप्पू मैनेजर कासिम सिद्दीकी नसीम सिद्दीकी सदाकत सिद्दीकी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

