वृंदावन। समाज को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के उद्देश्य से वृंदावन में “भिक्षावृत्ति मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हेमा मालिनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने समाज सेवा और जनजागरूकता पर जोर देते हुए सभी लोगों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। समाज के सामूहिक प्रयासों और जनसहयोग से ही भारत को भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक समस्या से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “भिक्षावृत्ति मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने हेतु समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

