Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री रिश्तेदारी में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव भड़ेरी गई हुई थी। इसी दौरान गांव इमरिको निवासी विमलेश पुत्र जगदीश से उसका संपर्क हुआ। कुछ समय बाद किशोरी अपने घर लौट आई, लेकिन आरोप है कि 26 अप्रैल को विमलेश उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।परिजनों का यह भी आरोप है कि किशोरी अपने साथ करीब 80 हजार रुपये मूल्य के जेवरात और 60 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी विमलेश निवासी ग्राम इमरिको, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |