Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आरआरएसजीएस ने फहराया परचम ! हिन्दी ओलंपियाड के पदक विजेता हुए पुरस्कृत


अमेठी।
स्थानीय ब्लॉक के रामनगर में स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) में सोमवार को साइंस ओलंपियाड फेडरेशन द्वारा आयोजित हिंदी ओलंपियाड परीक्षा के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यह परीक्षा विगत वर्ष आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में विद्यालय के कक्षा एक से लेकर नौ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। सोमवार को साइंस ओलंपियाड फेडरेशन द्वारा जारी किए गए परिणामों में विद्यालय के कुल 13 बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। का तीन की आद्विका वाजपेयी, का चार के मानस पाठक, आद्विक शुक्ला, अनुश्री, कक्षा पाँच की भाव्या सिंह, अदिति सिंह, अग्रिमा सिंह, आर्या सिंह, का छह के अक्षज वर्मा, अनामिका सिंह, अनंत सिंह, चंचल तथा कक्षा सात के शिवांश कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा निरूसंदेह विद्यार्थियों में हिंदी भाषा की समझ और ज्ञान विकसित करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर हिन्दी शिक्षक नवीन मिश्र, अभिजित त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी, वंदना शर्मा तथा श्वेता दास उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |