Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कोहराम


लालगंज/प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से में कोहराम मच गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के राजमतीपुर पूरे छत्ता दुबे गांव में उमाशंकर वर्मा के पुत्र अवधेश वर्मा 37 की गुरूवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गयी। परिजन इलाज के लिए उसे सांगीपुर सीएचसी ले गये। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने अवधेश को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंची तब कोहराम मच गया। इधर घटना को लेकर मृतक के चचेरे भाई समरजीत वर्मा पुत्र हीरालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरूवार की शाम अवधेश ने फोन पर गांव वालों को बुलवाया और बेचैनी होने की शिकायत की। तहरीर के मुताबिक मृतक ने प्रयागराज जाते समय रास्ते में अपने एक साथी से पत्नी के अवैध सम्बन्ध की बात बतायी और इस कारण से प्रताड़ना की भी बात कही थी। थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी का कहना है कि चचेरे भाई की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |