Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बंगाल का सीएम बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा


पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र का आज बुधवार (13 मई) को पहला दिन है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सामने एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. परिसर में घुसने से पहले सीएम शुभेंदु अधिकारी घुटनों के बल बैठे और सीढ़ियों पर सिर झुकाकर लोकतंत्र के मंदिर के सामने नतमस्तक हो गए. बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा का आज सत्र है और शुभेंदु सरकार का पहला दिन है. इसी कारण शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा के अंदर दाखिल होने से पहले सीढ़ियों पर सिर झुकाकर सम्मानूर्वक सदन को नमन किया. इसके बाद वो अपने मंत्रियों संग अंदर गए. पीएम मोदी ने 2014 में लोकसभा के अंदर दाखिल होने से पहले सीढ़ियों पर मत्था टेका था और वो वीडियो खूब वायरल हुआ था.

शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार (11 मई) को अपनी मंत्रिपरिषद के 5 सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को पशु संसाधन विकास और कृषि विपणन के साथ-साथ पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है. बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग और नगरपालिका मामलों का प्रभार दिया गया है तो वहीं अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग सौंपे गए हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |