Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः आईएमएस प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. आरती गुप्ता द्वारा भव्य थैंक्स गिविंग पार्टी का आयोजन


आगरा। आईएमएस की प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. आरती गुप्ता मैम द्वारा आयोजित “थैंक्स गिविंग पार्टी” का आयोजन बड़े ही भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों, आईएमएस सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आरती गुप्ता ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन की आगामी योजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।

थैंक्स गिविंग पार्टी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक कार्यक्रमों एवं आपसी संवाद का विशेष आकर्षण रहा। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए डॉ. आरती गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, सौहार्द एवं सम्मान से भरपूर रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |