Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः अटलपुरम टाउनशिप के निर्माण कार्यों का उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश


आगरा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप का गुरुवार को अपराह्न 4 बजे उपाध्यक्ष  द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पीएमसी कंसलटेंट तथा ईपीसी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम टाउनशिप में निर्माणाधीन 45 मीटर, 36 मीटर एवं 30 मीटर चैड़ी सड़कों का जायजा लिया गया। मौके पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण कार्य में रेनफोर्समेंट का कार्य प्रगति पर पाया गया। उपाध्यक्ष  ने ईपीसी एजेंसी को निर्देश दिए कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा टाउनशिप के सभी सेक्टरों में कार्य गति को और तेज किया जाए।

उन्होंने सहायक अभियंता-प्रवर्तन को निर्देशित किया कि दक्षिणी बाईपास स्थित प्रवेश मार्ग पर पूर्व में ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाया जाए। साथ ही दक्षिणी बाईपास के दूसरी ओर अवैध रूप से संचालित पेठा दुकानों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए ईपीसी एजेंसी को निर्माण सामग्री का पर्याप्त स्टॉक बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके उपरांत सेक्टर-7 स्थित आरएमसी प्लांट का निरीक्षण किया गया, जहां स्टॉक मटेरियल की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उपाध्यक्ष महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी दो माह में अधिकतम निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए तथा अगले निरीक्षण से पूर्व 45 मीटर एवं 36 मीटर सड़कों पर जीएसबी सहित अन्य आवश्यक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई देनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |