अमेठी: पूर्व कैविनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर दबंगो ने किया हमला, माहौल हुआ गर्म, जांच मे जूटी पुलिस
May 27, 2026
अमेठी! बडी खबर जनपद अमेठी से आ रही है जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के आवास पर दबंगो ने खुब तांडव मचाया! लाठी डंडों से लैस होकर कई गाड़ियों से पूर्व कैविनेट मंत्री के आवास पहुंचे दबंगों ने घर में मौजूद लोगों को जमकर गालियां भी दी वही विरोध करने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई! सपा विधायक महराजी देवी के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है. सभी आरोपी सपा नेता और कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं! आपको बता दे कि मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का है, जहां विधायक महाराजी प्रजापति का आवास है. आज वीते देर शाम करीब 8:30 बजे दो स्कॉर्पियो और कई गाड़ियों पर सवार होकर करीब 20 से अधिक दबंग विधायक के आवास पहुंचे और विधायक को गालियां देने लगे. विधायक के आवास पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उन पर हमला भी कर दिया. घटना को अंजाम देकर सभी दबंग मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है!
