प्रतापगढ़।जनपद में रविवार को कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा भवन पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवम संचालन कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में न्याय, सेवा, सुशासन और जनकल्याण का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीब वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ष्भागीदारी न्यायष् की सोच और सामाजिक न्याय की विचारधारा इन्हीं महापुरुषों के सपनों को साकार करने का माध्यम है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
संचालन कर रहे कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही है। राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और संविधान बचाओ के अभियान ने देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को नई उम्मीद दी है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला सचिव केके शुक्ला, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान,जिला सचिव आशिक अली, मो.रऊफ आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
