Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पीड़ित की पिटाई को लेकर लीलापुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिले में लीलापुर थाना क्षेत्र के दांदूपुर पड़ान निवासी कृष्णचंद्र यादव पुत्र दान बहादुर यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अटठाईस मई को रात पौने नौ बजे विपक्षी उसके खेत से जबरिया रास्ता खुदवा रहे थे। मना करने पर आरोपी गांव के ननके यादव पुत्र जीतलाल व प्रवीण पुत्र ननके ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने हंडेªड डायल को फोन से घटना की सूचना दी। इस बीच एक अज्ञात आरोपी ने मोबाइल फोन से गालीगलौज करते हुए शिकायत करने पर पीड़ित को जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ननके व प्रवीण तथा अज्ञात मोबाइलधारक के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |