Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: लिक्विड बैरल से लोडेड ट्रक ने युवक को कुचला, मौत , ट्रक पुलिस कस्टडी में चालक फरार मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज


आलमबाग। कोतवाली इलाके में गुरुवार देर रात्रि एक लिक्विड बैरल से लोडेड ट्रक ने युवक को कुचल दिया और ट्रक छोड मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के चचेरे भाई की सूचना पर पहुंची स्थानीय आलमबाग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक कस्टडी में ले मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित बाबू बलखण्डी मार्ग दौंदा खेडा निवासी आयुष शुक्ला पुत्र के.एन शुक्ला के अनुसार गुरुवार 15 मई की रात्रि करीब 1.00 बजे उसके चाचा सुरेन्द्र कुमार शुक्ला को जानकारी मिली कि उनके लडके आनन्द शुक्ला को आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित बाला जी मंदिर एवररेडी चैराहा के पास ट्रक संख्या यू के 07 सी ए 9804 से कुचल दिया है। जिसकी जानकारी होने पर वह अपने चाचा संग मौके पर पहुंचा तो वहां ट्रक खडी थी और  ट्रक चालक फरार हो गया था और उसके चचेरे भाई का शव वही पर कुचला हुआ पडा था। ट्रक लिक्विड बैरल से लोडेड थी । जिसकी जानकारी उसने स्थानीय आलमबाग पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसके चचेरे भाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। जहाँ डाक्टरों ने उसके चचेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ गाडी नम्बर के आधार पर लिखित शिकायत की है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर ट्रक को कस्टडी में लेकर गाडी नम्बर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |