Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: तालाब में डूबकर मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरकपुर सरैय्या मे गांव के पास में स्थित तालाब मे नहाते समय समर कनौजिया उम्र 13 वर्ष पुत्र नन्हेलाल कनौजिया की डुब कर मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और तालाब से अपने बालक को निकाल कर नजदीकी बख्शी का तालाब स्थित शौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह देखकर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घर का नन्हा सा बालक जोकि गांव के तालाब में नहा रहा था, उसकी डूबने से मौत के चलते घर व ग्रामीणों में काफी दुखी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |