लखनऊ: बाइक सवार शोहदे ने राह चलती युवती से की अश्लील हरकत, शिकायत पर तलाश में जुटी पुलिस, आशियाना क्षेत्र की घटना
May 17, 2026
लखनऊ । आलमबाग आशियाना इलाके में शनिवार रात्रि बाइक सवार शोहदे ने राह चलती युवती से अश्लील हरकत कर डाली, युवती ने बहादुरी दिखाते हुए कुछ दूरी तक शोहदे का पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का लाभ उठा शोहदा भागने में सफल रहा।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस शोहदे की तलाश में जुटी है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि गोमती नगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती निजी चिकित्सक को दिखाने अपनी स्कूटी से आई थी उसी दौरान रजनीखंड स्थित एक निजी लॉन के निकट लाल रंग की बाइक पर सवार एक मनचले शोहदे ने अचानक से उसके समीप अपनी गाड़ी सटा अश्लील हरकत कर तेजी से बाइक दौड़ा दिया युवती ने कुछ दूरी तक शोहदे का पीछा भी किया लेकिन शोहदा युवती के अकेलेपन और अंधेरे का लाभ उठा भागने में सफल रहा । पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे फुटेज आधार पर शोहदे का तलाश किया जा रहा है।

.jpg)