Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: प्रधान बने प्रशासक! सचिव की उपस्थिति में लगी ग्राम चौपाल


संग्रामपुर/अमेठी।
शुक्रवार के प्रधान के कार्यकाल पूरा होने के उपरांत प्रशासक के रूप में अपने गांव के विकास के लिए मनोनीत प्रशासक की पहली ग्राम चैपाल कल संग्रामपुर क्षेत्र के सोनारीकनू और बदलापुर में आयोजित हुई।इस बैठक में ग्राम पंच आये तो लेकिन आम जनता की तरह। उनका कार्यकाल पूरा होने के कारण अब उनका ग्राम पंचायत की बैठकों में ग्राम सदस्य का अधिकार नहीं रहा है।अब एक ग्रामीण के रूप में चैपाल में बैठकर अपनी समस्या बता सकते हैं।अब खुली बैठकों में केवल प्रशासक (पूर्व प्रधान) और ग्राम विकास अधिकारी का अधिकार रहेगा।सोनारीकनू में चैपाल में आई समस्याओं को सुना गया निस्तारण किया गया। बदलापुर में सहायक विकास अधिकारी संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि पूर्व चली आ रही सभी योजनाओं का क्रियान्वयन होता रहेगा कार्यक्रम चलते रहेंगे।इसी कड़ी में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाली चैपाल आज बदलापुर और सोनारी कनू में आयोजित हुई समस्याओं का निस्तारण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |