संग्रामपुर: सुनो सरकार! घर के ऊपर से गया बिजली का तार
May 29, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा गंगापुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा -महेश विश्वकर्मा -गुरुदीन वर्मा व देवातादीन वर्मा के घर के छत के ऊपर से बिजली का तार गया है जिससे ग्रामीणों में एक डर बनी हुई है कि कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। पीड़ित सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि छत से तार हटाने व घर को सुरक्षित करने के लिए सम्बंधित विभाग को कई बार सूचित किया गया है लेकिन सुनवाई न होने के कारण तार हटा नहीं और हमारे घर पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।महेश विश्वकर्मा ने बताया कि यह शिवाला के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से लाइन लाई गई है।जो बड़गांव फीडर के तहत आती है। गुरु दीन और देवता दीन का कहना है कि हर जगह केबिल लगाई गई है लेकिन यहां लगता 25 से लोगों के लिए बिजली के करंट में आने का खतरा है लेकिन विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।

