लखनऊः रिक्शे की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर चोटिल, मौत
May 04, 2026
आलमबाग। आशियाना क्षेत्र के देवी खेड़ा निकट रविवार शाम एक रिक्शे में बुजुर्ग को टक्कर मार दिया जिनकी इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार आशियाना थाना क्षेत्र के पवनपुरी देवीखेड़ा में रहने वाले जितेंद्र नारायण सिंह (75) रविवार शाम करीब 8 बजे अपने घर से मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थी घर के कुछ दूरी पर ही पीछे से आ रहा ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध गंभीर रूप से चोटिल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दे घायल बुजुर्ग को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई ट्रामा रेफर कर दिया, इलाज दौरान देर रात वृद्ध की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
.jpg)