लखनऊः रसूलपुर कायस्थ गांव में लटकता बिजली तार बना हादसे की वजह
May 04, 2026
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी डिवीजन अंतर्गत रसूलपुर कायस्थ गांव में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जहां गांव की सड़क से महज (आठ) 8 फीट की दूरी पर बिजली का तार लटक रहा है, जिससे हर व्यक्त हादसा का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो तार काफी नीचे लटक रहा है, जिससे राहगीरों और वाहनों को खतरा बना हुआ है, खासकर बच्चों और बाइक सवारों के लिए जानलेवा स्थिति बारिश या तेज हवा में करंट फैलने की आशंका बढ़ जाती हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को डर है कि अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसो हो सकता है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द मौके पर टीम भेजकर तार को सही कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सकें।
