Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः जमीन दिलाने के नाम पर युवक से 52.60 लाख रूपये की ठगी, मुकदमा दर्ज


आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक युवक पर जमीन दिलाने के नाम पर 52.60 लाख रूपये ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित मधुबन नगर निवासी विमल कुमार पाण्डेय पुत्र स्व शिव प्रसाद पाण्डेय के अनुसार वह एलआईसी एजेंट हैं। उनकी मुलाकात वर्ष 2016-17 में सतीश कुमार शुक्ला से हुई थी। आरोप है कि शुक्ला ने ग्राम खसरखारा, तहसील सरोजनीनगर में जमीन दिलाने का झांसा दिया और एक बीघा जमीन का बैनामा कराने का वादा किया। जिसपर उसने भरोसा करके  वर्ष 2016 से 2019 के बीच अलग-अलग तारीखों में आईसीआईसीआई बैंक और सेंट्रल बैंक के जरिए चेकों से कुल 44.60 लाख रुपये दिए, जबकि 8 लाख रुपये नगद भी सौंपे। इस तरह आरोपी को उसने कुल 52.60 लाख रुपये दिए। वही पीडित विमल का कहना है कि जब भी उन्होंने जमीन का बैनामा कराने की बात की, आरोपी टालमटोल करता रहा। काफी समय बीतने के बाद भी जब न जमीन मिली और न पैसा वापस हुआ, तो उन्होंने दोबारा दबाव बनाया। जिसपर आरोपी ने साफ इनकार करते हुए धमकी दी कि दोबारा पैसे या बैनामे की बात की तो जान से मरवा देगा। साथ ही खुद की पुलिस-प्रशासन में पकड़ होने का भी डर दिखाया। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से शिकायत करने के साथ 

सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर से मदद की गुहार लगाई है।  पुलिस के मुताबिक उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |