अमेठीः फिर उमड़ेगा जनसैलाब ! सांसद ने की किसानो के साथ महत्वपूर्ण बैठक
May 18, 2026
अमेठी। 20 मई को मुख्यालय गौरीगंज में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अमेठी गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरीलाल शर्मा जी ने किसान कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जिम्मेदारियां सौंपीं। अमेठी कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमेठी में राहुल जी का आगमन ऐतिहासिक रहेगा उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव कपिल पांडेय ने कहा कि राहुल जी के स्वागत के लिए हजारों किसान रहेंगे और राहुल जी का स्वागत करेंगे अमेठी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य भान तिवारी ने कहा कि हम लोग तैयारी में जुट गए हैं बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और सम्मेलन की भव्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। गांव-गांव तक संदेश पहुंचाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। अमेठी और गांधी परिवार का रिश्ता सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन और वर्षों की आत्मीयता का रिश्ता है और 20 मई को यही जनसैलाब एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है।
