Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस बनी कबाड़,आग लगने से जल कर राख ! इटौंजा सीएचसी में जलीं तीन गाड़ियां, कूड़े के ढेर और अव्यवस्था ने खोली पोल


लखनऊ। लखनऊ जिले बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के इटौंजा सीएचसी से एक चैंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति देखने को मिली। जहां अस्पताल परिसर में तीन एंबुलेंस जली और क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिलीं, जबकि आसपास कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हुए थे। जिससे अस्पताल की व्यवस्था और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से एंबुलेंस के पास कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा था। गंदगी और अव्यवस्था के कारण परिसर बदहाल नजर आ रहा था। लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था लगभग नाम मात्र की रह गई है,जिससे मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं मामले में जब सीएचसी अधीक्षक से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर के पास बिजली का खंभा गिर गया था, खंभे से जुड़े तारों में निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर तीन एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक वाहनों को नुकसान पहुंच चुका था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |