Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः प्रधान के बेटे पर अपहरण का आरोप,महिगवां पुलिस ने पांच नामजद और छह अज्ञात पर मुकदमा किया दर्ज


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र के भैंसी गांव में ग्राम प्रधान के बेटे ने एक 13 वर्षीय बच्ची के अपहरण कर लिया। महिगवां पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीड़ित बच्ची के पिता अरविंद कुमार रावत के अनुसार, उनकी बेटी अंशिका 14 मई 2026 को सुबह 7 बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी।तभी स्कूल से फोन आने पर पता चला कि, वह स्कूल नहीं पहुंची है। काफी तलाश के बाद परिजनों को पता चला कि गांव के ग्राम प्रधान के बेटे प्रांशु लोधी और विकास पुत्र रमेश सहित अन्य अज्ञात लोगों ने सोनवां मोड़ के पास से उनकी बेटी का जबरन अपहरण कर लिया था। वहीं अरविंद रावत के मुताबिक आरोपियों का इरादा बलात्कार का था, बच्ची बाद में गाजीपुर गांव के पास मिली, जो काफी डरी और सहमीं हुई थी।आरोपियों ने बच्ची को जातिसूचक गालियां दीं और धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे। वहीं पीड़ित पिता जब घटना की तहरीर देने महिगवां थाने जा रहे थे, तब रास्ते में ग्राम प्रधान धर्मेश लोधी, उनके बेटे दीपांशु, मोहित पुत्र पप्पू लोधी और अन्य लोगों ने उनके पिता और भाई को रोककर मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एसीपी बीकेटी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मौके पर जाकर जांच की है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |