लखनऊ। एस.एस. पब्लिक स्कूल, हेमी, बख्शी का तालाब, लखनऊ में मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की माताओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बटन स्टिचिंग प्रतियोगिता, ड्रेस कटिंग बाय पेपर, आईक्यू टेस्ट, बैलेंस बैलून एंड टाई दुपट्टा, चपाती मेकिंग सहित अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतिभागी माताओं ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा माताओं के सम्मान में सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं उल्लासपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एस.एस. ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रवीण सिंह चैहान ने सभी माताओं का अभिनंदन करते हुए उनके त्याग, समर्पण एवं परिवार और समाज में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सी के शर्मा एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे,
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी शिक्षकों, स्टाफ एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन मातृत्व सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को समर्पित एक अविस्मरणीय प्रयास सिद्ध हुआ।

