लखनऊ: जिला तम्बाकू नियंत्रण द्वारा भारतीय बालिका इंटर कॉलेज में तम्बाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
May 11, 2026
लखनऊ । राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के क्रम में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एवं डॉ. निशांत निर्वाण (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी, जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, लखनऊ) के निर्देशन में भारतीय बालिका इंटर कॉलेज में तम्बाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम के डॉ. मयंक चैधरी (जिला सलाहकार) एवं विनोद सिंह यादव (सामाजिक कार्यकर्ता), तथा इंजि. दीप प्रकाश (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, , दीप इन्फोटेक चैरिटेबल ट्रस्ट)द्वारा छात्राओं को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को तम्बाकू का सेवन न करने एवं अपने परिवार तथा समाज के लोगों को भी तम्बाकू से दूर रखने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की प्रमुख धाराओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

