Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: संगठन टी.बी. कंट्रोल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगा - महेन्द्र प्रताप


लखनऊ। राजकीय टी.बी. क्लीनिक, राजेंद्र नगर, लखनऊ के प्रांगण में रविवार को उ.प्र. टी.बी. कन्ट्रोल इम्पलाइज एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव अत्यंत गरिमामय और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के कर्मचारी जगत के शीर्ष नेतृत्व और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के  अध्यक्ष आर.के. वर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन और कर्मचारियों के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष डीपीआरए लखनऊ एवं प्रांतीय प्रवक्ता राजीव कुमार कनौजिया ने कहा कि वर्मा जी का नेतृत्व प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षा कवच है। उनके विचारों और संघर्षों ने सदैव कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखा है।

चुनाव प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और निर्विवाद रूप से संपन्न कराने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) आनंद कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। आनंद सिंह की कार्य कुशलता, निष्पक्षता और सटीक प्रबंधन की सभी उपस्थित सदस्यों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उनके कुशल पर्यवेक्षण के कारण ही पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

संगठन की एकजुटता का परिचय देते हुए सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र प्रताप,उपाध्यक्ष ललित कुमार,महासचिव दिवाकर वी. वी. ए. गुप्ता,कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, सचिव धर्मेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुये।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन टी.बी. कंट्रोल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगा। राजीव कुमार कनौजिया ने अंत में आर.के. वर्मा के संरक्षण और आनंद कुमार सिंह के कुशल सहयोग के लिए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |