लखनऊ । पूरे देश में मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए , मां के सम्मान में चिनहट के उत्तर धोना स्थित लोक बन्धु राज नारायण इंटर कालेज के प्रांगण में बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मातृ दिवस मनाया गया।
वैसे तो मां का कोई दिन नहीं होता, बिन मां के हर दिन अधूरा है, इसी भाव को नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुतियों द्वारा व्यक्त किया। मातृ दिवस के आयोजन में भारी संख्या में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों की मां उपस्थिति हुई । और सभी ने इस अवसर का खूब आनंद लिया।
जिनको मुख्य अतिथि वीर रस के कवि योगेश चैहान , श्रृंगार रस की कवित्री संध्या त्रिपाठी , प्रबन्धक शिव कुमार सिंह , पूर्व प्रधान उत्तर धौना संदीप सिंह, पत्रकार रंजीत सिंह एवं प्रवीण सिंह ने सुपर मॉम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कॉलेज के उपप्रधानाचार्य मो० सलीम, प्रधानाचार्या मोहिनी सिंह, राजीव यादव, इन्द्र प्रताप सिंह, भावना श्रीवास्तव, प्रिया मिश्रा, अंजली शर्मा, वन्दना पाण्डेय, रूपाली वर्मा वर्षा बोस आदि अध्यापक गण के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाकर एवं सभी माताओं को बच्चों के साथ भोजन ग्रहण करवाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस पूरे आयोजन को बहुत ही बेहतर तरीके से किया गया और अगले साल और भी अच्छा बनाने के लिए सभी माता का सहयोग और विद्यालय प्रबंधन का प्रयास होगा यह संकल्प लिया गया।

