Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पत्नी की हत्या का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ! चिनहट पुलिस ने किया खुलासा, शव भी बरामद


लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के चिनहट थाना पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अल्ताफ उर्फ कल्लू 25 वर्ष पुत्र सद्द निवासी खलीली फैजाबाद के रूप में हुई है। वहीं पुलिस के अनुसार, अल्ताफ ने 14 मई 2026 को चिनहट थाने में अपनी पत्नी यासमीन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को उस पर संदेह हुआ, जिसके बाद गहन पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, अल्ताफ ने 14 मई 2026 को चिनहट थाने में अपनी पत्नी यासमीन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को उस पर संदेह हुआ, जिसके बाद गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने यासमीन का गला घोंटकर हत्या की और शव को इंदिरा डैम के किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। मृतका के पिता सद्द पुत्र अली अहमद, निवासी पुराना पोस्ट ऑफिस कस्बा मोहल्ला चिनहट की तहरीर पर चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अल्ताफ के साथ-साथ उसकी मां, बहन, भाई और भौजाई के खिलाफ भी हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं चिनहट पुलिस ने मुख्य आरोपी अल्ताफ उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की विवेचना पुलिस अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |