Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाव अपील पर जिलाधिकारी की अनूठी पहल, पैदल पहुंचे कार्यालय! दफ्तर पैदल जाते समय परखी व्यवस्थाएं


उत्तराखड।  प्रधानमंत्री के ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किय गये  महत्वपूर्ण अभियान और पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को जमीनी स्तर पर उतारने करने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे।

जिलाधिकारी ने इसके माध्यम से आम जनता और शासकीय अधिकारियों को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संदेश दिया है।

जिलाधिकारी ने जिले के समस्त नागरिकों, विशेषकर युवाओं और शासकीय सेवकों से अपील करते हुए कहा कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने या सार्वजनिक परिवहन को अपनाने का संकल्प लें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी और कार्बन फुटप्रिंट कम होगा, बल्कि यह व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा।

पैदल कार्यालय जाने के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग में स्थित सामान्य व प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण किया और विक्रेताओं को तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने राजकीय जिला अस्पताल का भी दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |