Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: मुख्यमंत्री घोषणाओं को गुणवत्ता एवं समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश! क्रिटिकल केयर यूनिट जून 10 तक पूर्ण करने के निर्देश


उत्तराखड । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सीएम घोषणाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के साथ ही जिन प्रकरणों में शासन या निदेशालय स्तर पर कार्यवाही अपेक्षित है, संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से लगातार प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ जिन विभागों में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अनुरूप विभागीय परिवर्तन किया जाना है, उन्हें समयबद्ध रूप से आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर अग्रसारित करने को कहा।

जिला अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट के कार्य में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्था को जून 10 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

संस्कृति विभाग को सरमूल को पर्यटन धाम के रूप में विकसित किए जाने संबंधी मुख्यमंत्री घोषणा को वन विभाग को हस्तांतरित करने तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट को जूनियर हाईस्कूल में उच्चीकृत किए जाने संबंधी घोषणा पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बागेश्वर में प्रस्तावित टनल बाईपास निर्माण (केंद्र सरकार के स्तर संबंधी) घोषणा को विलोपित करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधितों को दिए। 

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश रावत ने बताया कि जनपद में कुल 103 मुख्यमंत्री घोषणाएं हैं। इनमें से 36 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 22 में शासनादेश जारी हो चुके हैं, 43 प्रकरण शासन स्तर पर तथा 2 प्रकरण विभागीय स्तर पर कार्यवाही के विभिन्न चरणों में हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |