लखनऊः अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत,सैरपुर में सड़क पार करते समय हुआ हादसा
May 16, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला सड़क पार करते समय,तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं सैरपुर पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5 बजे सब्जी मंडी के पास कंट्री मोड़ पर हुई। सूचना मिलने पर सैरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, घायल महिला को गंभीर हालत में शौ शैय्या अस्पताल बख्शी का नाम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका की पहचान खितावुन (46) पत्नी नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। वह सीतापुर के रामकोट की निवासी थीं और वर्तमान में लखनऊ के छठा मील मीट मार्केट के पीछे पान-तंबाकू की गुमटी चलाती थीं। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

.jpg)