Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: संग्रामपुर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को थाना संग्रामपुर  के टीकरमाफी चैकी क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार से ले कर स्वामी परमहंस टीकरमाफी आश्रम तक सीओ अमेठी मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस फ्लेग मार्च किया गया। नेतृत्व कर रहे सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि त्योहारों या संवेदनशील स्थितियों के दौरान आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने व असामाजिक तत्वों में कानून का  डर बनाए रखने के लिए यह पुलिस बल का फ्लेग मार्च निकाला जाता है थाना संग्रामपुर के टीकरमाफी चैकी क्षेत्र के बाजार व धार्मिक स्थलों पर यह फ्लेग मार्च किया गया।इस अभियान से महिलाओं व व्यापारियों के साथ पुलिस की सक्रियता पर विश्वास बढ़ता है।साथ ही उपद्रवियों और अपराधियों को यह संदेश जाता है कि कानून व्यवस्था बिगड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।इस पुलिस फ्लेग मार्च में थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह टीकरमाफी चैकी प्रभारी सौम्य कुमार जयसवाल, उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव , राजकुमार सिंह,राम कुमार महिला पुलिस कांस्टेबल व समस्त आरक्षी इस अभियान में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |