संग्रामपुर:रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव
May 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के लखनऊ- प्रतापगढ़ रेल लाइन ठेंगहा आउटर सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का क्षत-विक्षत अवस्था में सब मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक का सिर मौके पर न मिलने के कारण शव की पहचान नहीं हो पा रही है मृतक का शरीर रेल की पहिया के नीचे आने से कई टुकड़ों में बट गया है। जानकारी मिलने पर संग्रामपुर पुलिस प्रतापगढ़ रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अंधेरा होने के कारण मृतक का कटा सिर नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र वासियों के अनुसार शायद या घटना 6 बजे के बाद बताई जा रही है।

