अमेठीः भीषण बिजली कटौती! शाम्भवी अनंत विक्रम सिंह ने सौपा ज्ञापन
May 23, 2026
अमेठी। अमेठी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण बिजली कटौती और अनिश्चित विद्युत आपूर्ति को लेकर पूर्व भाजपा विधायक महारानी गरिमा सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। क्षेत्र की जनता को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए, उनकी ओर से एक औपचारिक प्रार्थना पत्र विद्युत वितरण खंड, अमेठी के अधिशाषी अभियंता को प्रेषित किया गया।इस दौरान पूर्व विधायक की पुत्रवधू शाम्भवी अनंत विक्रम सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।अघोषित कटौती पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि अमेठी क्षेत्र में दिन और रात के समय बार-बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काटी जा रही है।छात्रों और सामान्य जन पर प्रभावरू भीषण गर्मी के बीच हो रही इस कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है और पेयजल व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। घरेलू,किसान व व्यावसायिक नुकसानरू बिजली की अनियमितता के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अत्यधिक कठिनाई हो रही है, साथ ही व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। महारानी गरिमा सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अमेठी क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

