Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः इलेक्ट्रॉनिक-फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, सामान जलकर खाक


अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में  देर रात एक बड़े अग्निकांड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएएल गेट के सामने स्थित लकी फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 9 बजे गोदाम से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने गोदाम मालिक लकी को जानकारी दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग पूरे परिसर में फैल चुकी थी। घटना की सूचना पर मुंशीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ राहत कार्य में जुट गए। वहीं आग बुझाने के लिए अमेठी, गौरीगंज और एचएएल की तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने करीब 45 मिनट से अधिक समय तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि गोदाम में फर्नीचर के साथ बड़ी मात्रा में एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि गोदाम मालिक ने नुकसान 30 से 40 लाख रुपये तक बताया है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |