Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः नवनिर्मित थाना ‘कोतवाली देहात’ से विधिवत कार्य संचालन का हुआ शुभारंभ


प्रतापगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु नवनिर्मित थाना ‘कोतवाली देहात’ से विधिवत कार्य संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। भूमि पूजन एवं विधिवत कार्य का शुभारंभ नवस्थापित थाना परिसर में आज प्रातः विधि-विधान के साथ भूमि पूजन अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में थाना ‘कोतवाली देहात’ के अंतर्गत आधिकारिक रूप से पुलिसिंग कार्यों का संचालन प्रारंभ किया गया।

कार्य संचालन प्रारंभ करने के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से थाना परिसर का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नवस्थापित कार्यालयों, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष तथा विशेष रूप से जनसुनवाई कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि थाना परिसर जनता की समस्याओं के समाधान का प्रथम केंद्र है, अतः प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने थाना कोतवाली देहात से कार्य संचालन प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं त्वरित पुलिस सेवा की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस एवं थाना प्रभारी उदयपुरध्सहायक पुलिस अधीक्षक मो. आफताब आलम (परिवीक्षाधीन आईपीएस) सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |