Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: प्रधानमंत्री के बयान से नाराज सर्राफा कारोबारियों ने जताया विरोध


आलमबाग। प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील किए जाने से नाराज सर्राफा कारोबारियों ने सोमवार को एक दिन की सांकेतिक बंदी कर लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले आशियाना क्षेत्र स्थित अंजली पैलेस, पावर हाउस चैराहा, सेक्टर-एच एलडीए कॉलोनी में प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील से सर्राफा व्यापारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि सराफा कारोबार पहले से ही आर्थिक मंदी और बाजार की सुस्ती से जूझ रहा है, ऐसे में इस तरह की अपील व्यापार पर और अधिक प्रतिकूल असर डाल सकती है। व्यापारियों ने कहा कि सराफा व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका इस कारोबार पर निर्भर है। यदि लोग लंबे समय तक सोने की खरीदारी बंद कर देंगे तो छोटे व्यापारियों और कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन और प्रदेश इकाई “ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन” के आह्वान पर आयोजित इस बंदी को राजधानी के कई क्षेत्रों से समर्थन मिला। अलीगंज, डालीगंज, राजाजीपुरम, सरोजनीनगर, सहादतगंज और ट्रांस गोमती समेत कई सर्राफा एसोसिएशनों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |