Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मोहनलालगंज तहसील में जमीन कब्जाने का आरोप, तहसीलदार व लेखपाल पर गंभीर सवाल पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर भी अनदेखी का आरोप


लखनऊ। मोहनलालगंज  से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मोहनलालगंज तहसील के तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला और लेखपाल इंद्रेश कुमार रावत पर जमीन कब्जा करवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित का आरोप है कि तहसील प्रशासन और स्थानीय राजस्व कर्मी मिलकर दबंगों को फायदा पहुंचा रहे हैं, जबकि उसकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही पीड़ित के अनुसार, गोरखपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर ओम प्रकाश अग्रहरी के इशारे पर पूरा खेल चल रहा है। आरोप है कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी कथित रूप से प्रभाव में आकर विवादित जमीन पर कब्जा करवाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार तहसील और पुलिस प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला पीड़ित ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। उसका आरोप है कि पुलिस भी मामले में कार्रवाई करने से बच रही है और उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा मामले से परेशान होकर पीड़ित ने अब मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई शिकायत में तहसीलदार, लेखपाल और कथित प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |